Search

 
 
 

Chaibasa News: मनोहरपुर में हाइवा ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र की मणिपुर चौक के समीप शनिवार शाम करीब 6 बजे आयरन ओर लदे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार ग्रामीण चिकित्सक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बड़पोस निवासी 45 वर्षीय प्रहलाद महतो की मौके पर ही मौत हो गई.
 
  • परिजनों व ग्रामीणों ने मनोहरपुर-राउरकेला मार्ग किया जाम

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र की मणिपुर चौक के समीप शनिवार शाम करीब 6 बजे आयरन ओर लदे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार ग्रामीण चिकित्सक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बड़पोस निवासी 45 वर्षीय प्रहलाद महतो की मौके पर ही मौत हो गई. 


बताया जाता है कि प्रहलाद महतो शनिवार शाम अपने साथी अशोक महतो के साथ बाइक से बचामगुटू से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान मणिपुर चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद प्रहलाद महतो सड़क पर गिर पड़े और हाइवा के नीचे आ गए. 

 

इसे भी पढ़ें:

ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका, लगा सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान मृतक के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और मुआवजे की मांग को लेकर मनोहरपुर-राउरकेला मार्ग जाम कर दिया. परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उन्हें पर्याप्त सूचना दिए बिना शव उठाने का प्रयास किया. उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, शव नहीं ले जाने दिया जाएगा और सड़क जाम जारी रहेगा.


वहीं सड़क जाम की सूचना पर डीएसपी डेविड ए. डोडराय, बीडीओ शक्ति कुंज समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हाइवा सेल की ठेका कंपनी में चलता है. उन्होंने मांग की कि कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता करें. शाम साढ़े सात बजे तक सड़क जाम लगी रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही