Search

 
 
 

Chaibasa News: गुवा में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दोनों बाइक सवार चालक गंभीर रूप से घायल

Chaibasa News: ओडिशा निवासी रोहित दास अपनी बाइक से गुवा से बड़ाजामदा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान लालजी हाटिंग बस्ती के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
घायल का अस्पताल में इलाज जारी
  • लालजी हाटिंग बस्ती के समीप हुआ हादसा
  • एक घायल को टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी किया गया रेफर

Amit Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के गुवा में सोमवार को लालजी हाटिंग बस्ती के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:


बताया जाता है कि ओडिशा निवासी रोहित दास अपनी बाइक से गुवा से बड़ाजामदा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान लालजी हाटिंग बस्ती के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.


दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. घायलों में से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंडी रेफर कर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही