- बड़ा जामदा–बड़बिल मार्ग पर संदू ढाबा के सामने हादसा, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया
Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की बड़ाजामदा से बड़बिल जाने वाले मार्ग पर नालदा स्थित संदू ढाबा के सामने दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
इसे भी पढ़ें:
बताया जाता है कि दोनों बाइकों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में मृत युवक की पहचान और घायलों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है.
दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. इधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

