Search

 
 
 

Chaibasa News:  काराखेन्द्रा गांव में हाथियों के झुंड ने घर तोड़ा, क्षेत्र में भय का माहौल

Chaibasa News:  काराखेन्द्रा गांव में शुक्रवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने ग्रामीण बेदरा के घर को निशाना बनाते हुए, पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. र में रह रहे लोग किसी तरह जान बचाकर भागे. हाथियों ने घर को तहस-नहस कर घर के अनाज चपट कर दिए.
 
हाथियों के झुंड तोड़ा घर

Amit Kumar 

Chaibasa News:  झारखंड-ओडिशा सीमा से सटे काराखेन्द्रा गांव में शुक्रवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने ग्रामीण बेदरा के घर को निशाना बनाते हुए, पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. घटना देर रात करीब 11 बजे से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है. हाथियों के अचानक गांव में प्रवेश करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया. 


इसे भी पढ़ें:


बताया जाता है कि देर रात जंगली हाथियों का झुंड काराखेन्द्रा गांव में पहुंचा. इसके बाद हाथियों ने गांव निवासी बेदरा के घर को क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया. घर में रह रहे लोग किसी तरह जान बचाकर भागे. हाथियों ने घर को तहस-नहस कर घर के अनाज चपट कर दिए. 

 

जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण परेशान

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है. जंगल और खनन क्षेत्र से सटे गांवों में हाथियों के पहुंचने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. हाथियों के झुंड के गांव में प्रवेश करने से ग्रामीणों को अपनी जान-माल और घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है.


झारखंड-ओडिशा सीमा से लगे इस क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है. हाथियों के गांवों में प्रवेश करने से घरों और फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ ही ग्रामीणों और वन्यजीवों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.


इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने, संवेदनशील गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा प्रभावित परिवार को तत्काल राहत देने की मांग की है. साथ ही, क्षतिग्रस्त मकान का आकलन कर नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की भी मांग की है. स्थानीय लोगों ने हाथियों को सुरक्षित रूप से आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही