Search

 
 
 

Chaibasa News:  मूसलधार बारिश से उफनाया हिरणी जलप्रपात, सैलानियों के झरने के निकट जाने पर रोक

Chaibasa News: घने जंगलों के बीच स्थित हिरणी जलप्रपात इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है. झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल इस जलप्रपात को देखने के लिए राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए.
 
हिरणी फॉल का मनोरम दृश्य

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो घाटी स्थित प्रसिद्ध हिरणी जलप्रपात मनोरम रूप में दिखाई दिया. लगातार वर्षा के कारण जलप्रपात पूरी तरह उफान पर है. पहाड़ी नदियों के भर जाने से करीब 120 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी बेहद मनमोहक और रोमांचक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है. 


इसे भी पढ़ें:


घने जंगलों के बीच स्थित हिरणी जलप्रपात इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है. झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल इस जलप्रपात को देखने के लिए राज्य के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए.

 

पर्यटन कर्मी नंदलाल पुर्ती ने बताया कि रातभर हुई भारी बारिश के कारण जलप्रपात का जलस्तर काफी बढ़ गया है. सुरक्षा के मद्देनजर झरने के किनारे अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. हिरणी फॉल परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पर्यटकों को झरने के निकट जाने से रोक रहे हैं. फिलहाल पर्यटकों को केवल सुरक्षित दूरी से ही जलप्रपात का नजारा देखने की अनुमति दी जा रही है.


उन्होंने बताया कि मानसून की पहली बारिश में हिरणी फॉल पूरी तरह लबालब भर गया है, जिससे इसकी प्राकृतिक छटा और भी आकर्षक हो गई है. हालांकि प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और निर्धारित सीमा से आगे न जाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही