Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की बंदगांव प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. भारी बारिश के कारण हुडंगदा गांव निवासी सुरेंद्र रजक का कच्चा घर गिर गया. घर गिरने के बाद सुभद्रा देवी और उनके परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है.
इसे भी पढ़ें:
सुभद्रा देवी के पास रहने के लिए कोई दूसरा सुरक्षित आश्रय नहीं है. बारिश के कारण घर गिर जाने से घरेलू सामान भी नीचे दब गया. जिसके चलते परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
पीड़ित ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर तत्काल सहायता की मांग की. उन्होंने प्रशासन से नया आवास उपलब्ध कराने अथवा घर की मरम्मती के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपना जीवन गुजार सकें.
मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ भीषम कुमार ने पीड़ित के गिरे का घर जायजा लिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से उनकी हर संभव मदद की जाएगी. उन्होंने कहा कि मामले की आवश्यक जांच कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.
इधर, बंदगांव प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कई मिट्टी के घरों पर खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित गरीब परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें शीघ्र राहत और आवासीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

