Search

 
 
 

Chaibasa News : मानव तस्करी की कोशिश विफल, 9 नाबालिगों को पुलिस ने बचाया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में पुलिस ने मानव तस्करी की बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए 9 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है. इनमें चार लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं, जिन्हें काम दिलाने के नाम पर गुजरात और तमिलनाडु ले जाया जा रहा था.
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में पुलिस ने मानव तस्करी की बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए 9 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है. इनमें चार लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं, जिन्हें काम दिलाने के नाम पर गुजरात और तमिलनाडु ले जाया जा रहा था.

 

चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में स्टेशन परिसर और आसपास चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान बच्चों को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा गया. पूछताछ में मानव तस्करी का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया.

 

अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे सुरक्षा बल, महिला थाना, जिला बाल संरक्षण इकाई, सीडब्ल्यूसी और डीएलएसए की संयुक्त टीम शामिल थी. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी बच्चों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और मामले की जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही