Search

 
 
 

Chaibasa News: पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंकने वाला पति गिरफ्तार, पहुंचा जेल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंकने के मामले का पुलिस ने 6 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जगन्नाथपुर थाने के थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास ने बताया कि 13 जुलाई की सुबह तोड़ांगहातु गांव के कीड़ासाई टोला स्थित जंगल में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंकने के मामले का पुलिस ने 6 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जगन्नाथपुर थाने के थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास ने बताया कि 13 जुलाई की सुबह तोड़ांगहातु गांव के कीड़ासाई टोला स्थित जंगल में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी. 


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. मृतका की पहचान लगभग 30 वर्षीय सूर्यमनी तामसोय के रूप में हुई. जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति कानुराम डिग्गी कुछ समय पहले दूसरी पत्नी को घर लेकर आया था. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था. 12 जुलाई की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया. घटना की सूचना मिलने पर मृतका के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया.


वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कानुराम डिग्गी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही