Search

 
 
 

Chaibasa News: पति ने गैंता से वार कर पत्नी की हत्या की, पुलिस की हिरासत में पति

Chaibasa News: घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब गांव के निवासी सुब्बल सिंकु को फोन आया और उनसे शाल्मी सिंकु से बात करने को कहा गया. इसके बाद वे उसके घर पहुंचे. आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा खोलकर देखने पर घर के अंदर शाल्मी सिंकु का शव पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलने पर सुब्बल सिंकु ने ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु को सूचित किया.
 
शव

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिन्तूगोंडा गांव में बुधवार सुबह एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान शाल्मी सिंकु के रूप में हुई है. आरोप है कि उसके पति मांगील सिंकु ने बुधवार सुबह करीब चार बजे घर में गैंता से वार कर उसकी हत्या कर दी. जिन्तूगोंडा गांव जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु का पैतृक गांव है. 

 

इसे भी पढ़ें:


घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब गांव के निवासी सुब्बल सिंकु को फोन आया और उनसे शाल्मी सिंकु से बात करने को कहा गया. इसके बाद वे उसके घर पहुंचे. आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा खोलकर देखने पर घर के अंदर शाल्मी सिंकु का शव पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलने पर सुब्बल सिंकु ने ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकु को सूचित किया. ग्रामीण मुंडा ने तत्काल जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास को घटना की जानकारी दी. साथ ही विधायक सोनाराम सिंकु को भी मामले से अवगत कराया गया.


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. विधायक सोनाराम सिंकु भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और मृतका के पति मांगील सिंकु को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया. हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही