Search

 
 
 

Chaibasa News: छापेमारी में अवैध बालू लदे हाइवा और ट्रैक्टर जब्त

Chaibasa News: जिला खनन विभाग ने चारों वाहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें सोनुवा थाना के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि 15 अक्टूबर की मध्यरात्रि के बाद एनजीटी की रोक हटने के पश्चात गुदड़ी और गोइलकेरा क्षेत्र में कारो नदी के बालू घाटों से बालू का परिवहन फिर शुरू हो गया है.
 
दो हाइवा और दो ट्रैक्टर जब्त
  • खनन विभाग ने चारों वाहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर सोनुवा थाने के हवाले किया वाहन

Shambhu Kumar

Chaibasa News: अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोनुवा के अंचल अधिकारी अनुज टेटे ने सोमवार देर रात छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क से अवैध बालू लदे दो हाइवा और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए. बाद में सभी वाहनों को खनन विभाग को सौंप दिया गया. 


इसे भी पढ़ें:


जिला खनन विभाग ने चारों वाहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें सोनुवा थाना के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि 15 अक्टूबर की मध्यरात्रि के बाद एनजीटी की रोक हटने के पश्चात गुदड़ी और गोइलकेरा क्षेत्र में कारो नदी के बालू घाटों से बालू का परिवहन फिर शुरू हो गया है. 


आरोप है कि इन क्षेत्रों से बालू लदे ट्रैक्टर और हाइवा रात के अंधेरे में गोइलकेरा से चक्रधरपुर की ओर रवाना होते हैं. सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की उपस्थिति में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई थी. 


इसमें अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के साथ राजस्व संग्रह बढ़ाने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद सीओ अनुज टेटे की छापेमारी में चार वाहनों की जब्ती से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही