Search

 
 
 

Chaibasa News:  कराईकेला के कुईतुका गांव में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 41 लीटर चुलाई शराब बरामद

Chaibasa News: पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित चुलाई शराब की भट्ठी को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. वहीं, अवैध शराब बिक्री स्थल पर कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा.
 
अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को कराईकेला थाना क्षेत्र के कुईतुका गांव में अवैध चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की. जहां से अवैध चुलाई शराब के साथ शराब निर्माण के लिए रखे 500 किलो जावा-महुआ बरामद किया गया. जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया.


इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित चुलाई शराब की भट्ठी को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. वहीं, अवैध शराब बिक्री स्थल पर कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.


अभियान के दौरान कुल 41 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया. मामले में अवैध चुलाई शराब के निर्माण एवं बिक्री के आरोप में कुल दो आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही