Search

 
 
 

Chaibasa News: सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठी, पुलिसिया कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

सारंडा के घने जंगलों में अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया है. नशा मुक्त अभियान के तहत किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टाटिबा गांव के समीप जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में छापेमारी कर दो से तीन अवैध महुआ शराब भट्ठियों को नष्ट किया.
 

Amit Kumar

Nowamundi: सारंडा के घने जंगलों में अवैध महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया है. नशा मुक्त अभियान के तहत किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टाटिबा गांव के समीप जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में छापेमारी कर दो से तीन अवैध महुआ शराब भट्ठियों को नष्ट किया.


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटिबा क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर गठित टीम ने इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर संचालित अवैध भट्ठियों का पता चला, जहां प्लास्टिक ड्रमों में जावा महुआ तैयार कर शराब निर्माण की जा रही थी.


छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया. साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त प्लास्टिक ड्रम, बर्तन, चूल्हे तथा अन्य उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया. पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे मौके से फरार हो गए.पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर ली गई है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है.


ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध शराब का कारोबार युवाओं को नशे की ओर धकेल रहा था और सामाजिक वातावरण को भी प्रभावित कर रहा था. छापेमारी के दौरान भट्ठियों के आसपास बड़ी मात्रा में जंगल से काटकर लाई गई लकड़ियां भी बरामद हुईं, जिनका उपयोग शराब निर्माण में किया जा रहा था. पुलिस ने इन्हें भी नष्ट कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही