Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, एक गिरफ्तार

मुहर्रम पर जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर उत्पाद विभाग ने नशा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: मुहर्रम पर जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर उत्पाद विभाग ने नशा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर बुधवार को पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग की टीम ने सीतारामडेरा और बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की.

इसे भी पढ़ें:

अभियान के दौरान सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा और स्लैग रोड के अलावा बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब गेट तथा हरिजन बस्ती में कार्रवाई की गई. छापेमारी का उद्देश्य मुहर्रम के दौरान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाना था.

कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने कुल 27.75 लीटर अवैध विदेशी शराब और 106.5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की है. वहीं बर्मामाइंस के ट्यूब गेट हरिजन बस्ती में संचालित एक अवैध बिक्री केंद्र से सुशांत मुखी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 7.5 लीटर विदेशी शराब और 30 लीटर चुलाई शराब जब्त हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही