Search

 
 
 

Chaibasa News: भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम ने जापान में जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल, बढ़ाया देश का गौरव

Chaibasa News: प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी नितेश, नवीन शिवकुमार, तुलसीमति और मानसी गिरिश जोशी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया. वहीं, प्रमोद भगत, तुलसीमति, नित्या सिवन, कृष्णा नागर और शिवराजन ने रजत पदक अपने नाम किए.
 
जीत के बाद मेडल प्रदर्शित करते खिलाड़ी

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर के के.प्रभाकर राव के नेतृत्व में जापान गई भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से चक्रधरपुर सहित पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है.


इसे भी पढ़ें:

प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी नितेश, नवीन शिवकुमार, तुलसीमति और मानसी गिरिश जोशी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया. वहीं, प्रमोद भगत, तुलसीमति, नित्या सिवन, कृष्णा नागर और शिवराजन ने रजत पदक अपने नाम किए. इसके अलावा सुहास यतिराज, मनीषा रामदास, कृष्णा, नित्या, अल्फिया, पल्लवी, अभिजीत, सूर्यकांत, नवीन, संजना, प्रमोद भगत और मनीषा ने कांस्य पदक जीतकर भारतीय टीम की सफलता में अहम योगदान दिया.


भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है. टीम के नेतृत्व में के. प्रभाकर राव की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही. इस उपलब्धि से भारतीय पैरा बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान सामने आई है. खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही