Search

 
 
 

Chaibasa News : बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल, पूरनचंद फाउंडेशन ने बांटी अध्ययन सामग्री

Chaibasa News : इस पहल के तहत फाउंडेशन के सदस्य अकृति सिंह, प्रेम गुप्ता, अमन, रेनू कुमारी, आयुष, सेजल, अर्जुन कुमार, तुषार और प्रगेश ने बच्चों के साथ समय बिताया. सदस्यों ने बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई की, उनकी कॉपियां देखीं और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास किया. साथ ही बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.
 
बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की पहल

Chaibasa News : पूरनचंद फाउंडेशन के चेयरमैन महेश प्रसाद की अगुवाई में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने और उन्हें बेहतर मार्गदर्शन देने की पहल लगातार जारी है.चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों में फाउंडेशन की ओर से बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं.

 

 

इस पहल के तहत फाउंडेशन के सदस्य अकृति सिंह, प्रेम गुप्ता, अमन, रेनू कुमारी, आयुष, सेजल, अर्जुन कुमार, तुषार और प्रगेश ने बच्चों के साथ समय बिताया. सदस्यों ने बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई की, उनकी कॉपियां देखीं और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास किया. साथ ही बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

 

फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है.सदस्यों के समय, मेहनत और सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा गया कि समाज के बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में किया गया प्रत्येक प्रयास महत्वपूर्ण है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही