Search

 
 
 

Chaibasa News : अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार, 20 चोरी की बाइक बरामद

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों सोनू लोहरा उर्फ भोला और राज पूर्ति की निशानदेही पर चोरी के 20 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.  पुलिस ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी.
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों सोनू लोहरा उर्फ भोला और राज पूर्ति की निशानदेही पर चोरी के 20 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.  पुलिस ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी. 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 1 जून को सूचना मिली थी कि नोवामुंडी क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर नोवामुंडी, किरीबुरू, बड़ा जामदा और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया.

 

कार्रवाई के दौरान डुकासाई गांव से सोनू लोहरा उर्फ भोला को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने राज पूर्ति को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं.

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य चोरी की गई बाइकों को ग्रामीण और सुनसान इलाकों में छिपाकर रखते थे. बाद में इन वाहनों को कम कीमत पर बेच दिया जाता था. पुलिस को आशंका है कि बरामद की गई कई मोटरसाइकिलें झारखंड के अलावा ओडिशा के विभिन्न इलाकों से भी चोरी की गई हैं.

 

मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों को खरीदने वाले लोगों की तलाश जारी है. बरामद वाहनों में होंडा एक्टिवा, बजाज पल्सर एनएस-200, हीरो सुपर स्प्लेंडर, यामाहा आर15, यामाहा एफजेड, हीरो ग्लैमर, हीरो सीबीजेड, एचएफ डीलक्स, होंडा सीबी शाइन, यामाहा फेजर, यामाहा फसिनो, होंडा एविएटर और हीरो स्प्लेंडर प्लस समेत कुल 20 वाहन शामिल हैं.

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिनकी मोटरसाइकिल हाल के दिनों में चोरी हुई है, वे बरामद वाहनों की सूची देखकर अपनी गाड़ी की पहचान करें. वाहन के दस्तावेजों के साथ संबंधित थाना या पुलिस कार्यालय में संपर्क करने पर सत्यापन के बाद मोटरसाइकिल वापस सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही