Search

Chaibasa News : अंतरराज्यीय चोर मोहम्मद नफीस पुलिस मुठभेड़ में घायल

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड निवासी कुख्यात अंतरराज्यीय चोर मोहम्मद नफीस सोमवार तड़के ओडिशा के चंपुआ थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. क्योंझर और मयूरभंज जिलों सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी और डकैती के 30 से अधिक मामलों में वांछित नफीस ने पुलिस हिरासत में चोरी का सामान बरामद कराने के दौरान पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. जिसमें आरोपी के दाहिने घुटने में गोली लगी.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Sukesh kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड निवासी कुख्यात अंतरराज्यीय चोर मोहम्मद नफीस सोमवार तड़के ओडिशा के चंपुआ थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. क्योंझर और मयूरभंज जिलों सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी और डकैती के 30 से अधिक मामलों में वांछित नफीस ने पुलिस हिरासत में चोरी का सामान बरामद कराने के दौरान पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. जिसमें आरोपी के दाहिने घुटने में गोली लगी. 

घायल आरोपी को पहले चंपुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए क्योंझर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
 
Uploaded Image

मुठभेड़ में घायल

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद नफीस लंबे समय से झारखंड-ओडिशा सीमा से लगे इलाकों में सक्रिय था. पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि विभिन्न स्थानों से चोरी किया गया सामान चंपुआ के समीप स्थित पटला फॉरेस्ट क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है. इसके बाद सोमवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस टीम उसे चोरी का सामान बरामद कराने के लिए पटला फॉरेस्ट लेकर पहुंची.

पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के दौरान आरोपी ने पहले से जंगल में छिपाकर रखी गई एक देसी बंदूक निकाल ली और पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी. अचानक हुए हमले के बाद उसने जंगल का फायदा उठाकर भागने का प्रयास भी किया.

जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के दाहिने घुटने में लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा अपने कब्जे में ले लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही