Search

 
 
 

Chaibasa News: जिले के 26 केंद्रों पर हुए JFWC परीक्षा, एक परीक्षार्थी निष्कासित

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की थी. 

Uploaded Image
सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. साथ ही परीक्षा की प्रत्येक पाली की लगातार निगरानी की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी. जिले में परीक्षा के लिए कुल 9,948 अभ्यर्थी पंजीकृत थे. प्रथम पाली में 1,854 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इस दौरान चक्रधरपुर स्थित कार्मेल उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया गया. द्वितीय पाली में 1,853 तथा तृतीय पाली में 1,851 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. किसी भी केंद्र से कदाचार, अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही