Search

 
 
 

Chaibasa News:  झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Chaibasa News: बैठक में विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कल्याण विभाग, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग तथा नगर निकायों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली गई.
 
प्राक्कलन समिति की बैठक

Shambhu Kumar

Chaibasa News: झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में शनिवार को चाईबासा परिसदन में जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में समिति के सदस्य नागेंद्र महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई.


इसे भी पढ़ें:


बैठक में विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कल्याण विभाग, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग तथा नगर निकायों से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली गई. अधिकारियों ने समिति के समक्ष योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति, प्राक्कलित राशि, अब तक हुए व्यय, भौतिक प्रगति तथा कार्य पूर्ण होने की निर्धारित समय-सीमा से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.


समिति ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और लंबित कार्यों की भी जानकारी ली. सभापति हेमलाल मुर्मू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.


उन्होंने सरकारी राशि के उचित उपयोग, स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कार्य कराने और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए. संबंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा प्रगति की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया. 


बैठक के दौरान समिति ने अधिकारियों से जिले में संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने तथा जनहित को प्राथमिकता देने की अपेक्षा की. बैठक में उप विकास आयुक्त, पश्चिमी सिंहभूम,चाईबासा समेत जिले के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही