- – एसआईआर में झारखण्ड के लाखों वोटरों का नाम काटने का षड्यंत्र: झामुमो
- – भाजपा ने लोकतान्त्रिक अधिकार का हनन किया
Sukesh kumar
Chaibasa: बूथ समिति और बीएलए झामुमो संगठन की रीढ़ है. SIR के माध्यम से झारखण्ड के लाखों वोटरों का नाम काटने का षड्यंत्र हो रही है. भाजपा लोकतान्त्रिक अधिकार का हनन कर रही है. यह बातें मंगलवार को चाईबासा के पिल्लाई हाल में जिला झामुमो द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कही.
उन्होंने ने कार्यकर्ताओं को सतर्क और सक्रिय रहने का आह्वान हुए कहा कि जिला स्तरीय बूथ एवं बीएलए के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सुनिश्चित करें कि, झारखंडी मतदाताओं के नाम वोटर सूची से वंचित न हों. चुनाव के समय बूथ समिति के सदस्य संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं. चुनावी मैदान में सबसे पहले और सबसे सीधा मुकाबला बूथ स्तर पर ही होता है, जहां बूथ समिति के कार्यकर्ता संगठन का प्रतिनिधित्व करते हैं और जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने का कार्य करते हैं.
उन्होंने कहा कि प्रखंड और जिला स्तर के पदाधिकारी अपनी भूमिका निभाते हैं, लेकिन वास्तविक संघर्ष और संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर ही होता है. इसी कारण बूथ समिति के सदस्यों और बीएलए कार्यकर्ताओं को हमेशा सतर्क, सक्रिय और संगठित रहने की आवश्यकता है. बीएलए की भूमिका वर्तमान समय में और भी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि उन्हें मतदाता सूची से संबंधित कार्यों पर लगातार नजर रखनी होती है.
कार्यशाला में कहा गया कि संगठन एक मजबूत श्रृंखला (चेन सिस्टम) के रूप में कार्य करता है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. यदि प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें, तो संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के हक, अधिकार और जनहित के मुद्दों के लिए प्रभावी ढंग से संघर्ष कर सकेगा.
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं अथवा किसी कारणवश सूची से हट गए हैं, उनके नाम पुनः जोड़ने की प्रक्रिया में सहयोग करना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है. किसी भी पात्र नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं होने देना चाहिए. इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों और सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी देने का निर्देश दिया गया.
कार्यशाला में कहा गया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक भागीदारी का महत्वपूर्ण आधार है. इसलिए बूथ समिति के सदस्य, बीएलए-2 और अन्य पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित कराने का प्रयास करें.
मौके पर विधायक सह मंत्री दीपक विरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पुरती, विधायक जगत माझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, सुभाष बनर्जी, मन्नाराम कुदादा, विश्वनाथ बाड़ा दीपक प्रधान, भुनेश्वर महतो, दिनेश चंद्र महतो, रामलाल मुंडा, मोहम्मद इक़बाल अहमद, निसार हुसैन 'डोगर', अभिषेक सिंकू, मिथुन गागराई, प्रेम मुंडरी, सनातन पिंगुवा, राहुल तिवारी, मंगल तुबिड, राज नारायण तुबिड, सतीश सुंडी, गोकुल पोलाई, मो. मुजाहिद, श्रीराम सोरेन, सीताराम सोरेन, विकास गुप्ता, कैसर परवेज समेत सदर चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर, मनोहरपुर और खरसावां विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment