Shambhu Kumar
Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए.
इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन व उनके संदेशों पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए. कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों ने सच्ची मित्रता, प्रेम और सहयोग का संदेश दिया.

राधा-कृष्ण बने बच्चे
नाटिका की प्रस्तुति को सभी ने सराहा. बच्चों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह से कार्यक्रम को यादगार बना दिया.समारोह में विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार यादव, प्रधानाचार्य रविकांत शर्मा व उप-प्रधानाचार्या राजश्री कुमारी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की.
उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं. समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा.

