Search

 
 
 

Chaibasa News : बाल श्रम व बाल विवाह की रोकथाम को लेकर चलाएं जागरूकता अभियान- डीसी

डीसी ने कहा कि बाल विवाह गंभीर सामाजिक कुरीति के साथ-साथ दंडनीय अपराध भी है. इस पर रोक लगाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों व जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी मनीष कुमार.

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम डीसी मनीष कुमार ने चाईबासा स्थित समाहरणालय सभागार में मंगलवार को बाल श्रम उन्मूलन टास्क फोर्स की बैठक की. उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन व बाल विवाह की रोकथाम के लिए अधिकारियों को जिले के सभी प्रखंडों में सतत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. श्रम अधीक्षक व जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी से कहा कि अभियान की नियमित निगरानी व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. 

 


डीसी ने कहा कि बाल विवाह गंभीर सामाजिक कुरीति के साथ-साथ दंडनीय अपराध भी है. इस पर रोक लगाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों व जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने व बाल विवाह की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान बाल श्रम की स्थिति पर विशेष नजर रखें.


बैठक में रेलवे स्टेशन समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए. अधिकारियों से कहा गया कि यदि 14 वर्ष से कम आयु का कोई बच्चा संदिग्ध परिस्थिति में मिले, तो तत्काल श्रम विभाग व रेलवे पुलिस को सूचना देकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करें. बैठक में एसपी, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही