Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: बड़ाजामदा के विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर, साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारियां

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Amit Kumar

Nowamundi: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में नोवामुंडी प्रखंड की आदर्श मध्य विद्यालय में मंगलवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्रों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा कानून संबंधी जानकारियां दी गईं. अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और मोबाइल फोन का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी-पूर्वक उपयोग करने, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी.

 Uploaded Image
महिला थाना प्रभारी विनीता कुमारी ने बच्चों को गुड टच, बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या आपत्तिजनक व्यवहार की जानकारी बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को दें. आवश्यकता पड़ने पर महिला थाना या पुलिस से तुरंत सहायता लें.

 

इसे भी पढ़ें:


कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी, महिला थाना प्रभारी विनीता कुमारी, लीगल डिफेंस काउंसिल के प्रमुख सुरेंद्र प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव, पीएलवी मदन किशोर निषाद, प्रमिला पात्रो एवं विनीता सांडिल के अलावे बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही