Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: चोया गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष DLSA मोहम्मद शाकिर के दिशा निर्देश पर 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सदर प्रखंड के चोया पंचायत में ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया.
Advertisement
Advertisement
  • – बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं, बताया गया समाधान
  • – डायन के नाम पर की जा रही प्रताड़ना गंभीर अपराध: सचिव

Sukesh kumar

Chaibasa: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष DLSA मोहम्मद शाकिर के दिशा निर्देश पर 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सदर प्रखंड के चोया पंचायत में ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया. 


कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने लोगों को बताया कि आए दिन क्षेत्र में डायन के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामले सुनाई पड़ते हैं, जो की असहनीय और निर्मम अपराध है. किसी भी परिस्थिति में किसी व्यक्ति की निजता का उल्लंघन नहीं किया जा सकता. किसी को डायन के नाम का संबोधन भी गंभीर अपराध है. यह कोरा अंधविश्वास है, दुष्ट प्रवृत्ति के लोग ऐसा करके अपने निजी स्वार्थ को पूरा करते हैं.


डायन नाम की कोई चीज नहीं होती, लोग किसी की संपत्ति पर बुरी नज़र रखते हुए उसे हड़पने के ख्याल से असहाय महिलाओं पर ऐसा आरोप लगाते हैं और मौका पाकर उसकी हत्या कर डायन का नाम देते हैं. यह घोर अपराध है. अंधविश्वास में न पड़कर लोगों को समझदारी से काम लेना चाहिए और ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से पहले ही उसे रोकना चाहिए. 


उन्होंने नशे के प्रति भी लोगों को जागरुक करते हुए अपील की कि वे नशे से दूर रहे क्योंकि ज्यादातर घटनाएं नशे की हालत में होती है. नशे में किए गए अपराधों पर बाद में पछताने के सिवा कुछ नहीं होता है. धीरे-धीरे कर नशे की स्थिति से पूर्ण रूप से छुटकारा पाया जा सकता है. 


उन्होंने प्राधिकार के द्वारा प्रदान कई कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकार न सिर्फ लोगों को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराती है बल्कि लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने समस्याओं के समाधान के लिए भी अपील कर सकते हैं. मुकदमा पूर्व समाधान को मध्यस्थता के जरिए अपने समय और पैसे दोनों बचा सकते हैं. उन्होंने प्राधिकार से संपर्क के लिए अधिकार मित्रों के नंबर भी सार्वजनिक किये.


इस मौके पर पंचायत की मुखिया जयंती ने भी लोगों को संबोधित किया और कहा कि नशा सभी बुराइयों की जड़ है हमें इससे बचना चाहिए. पीएलवी विकास दोदराजका ने कहा कि योजनाओं की जानकारी न होने की वजह से कई चीज आपसे छूट सकती है. मौके पर पीएलवी मालती सूंडी, सुजाता गोप, सोमा बोस, रविकांत ठाकुर, कार्यालय प्रभारी मौ. नदीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही