Search

 
 
 

Chaibasa News: शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने की महिला पर्यवेक्षिका की हत्या, आरोपी पहुंचा जेल

Chaibasa News: चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि 17 सितम्बर की दोपहर पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर के वार्ड संख्या 8 वाला पट्टी शीतला मंदिर स्थित एक मकान में एक महिला की हत्या कर दी गई है. वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर रखा है. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पड़कर थाने ले आई.
 
महिला पर्यवेक्षिका की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: शादी से इंकार करने पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा प्रखंड में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका अनिता बिन्द की हत्या प्रेमी अनिल बिन्द ने 17 सितंबर को कर दी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी अनिल बिन्द ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. जिसके बाद कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू समेत अन्य सामान भी बरामद किया है.

 

इसे भी पढ़ें:


चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि 17 सितम्बर की दोपहर पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर के वार्ड संख्या 8 वाला पट्टी शीतला मंदिर स्थित एक मकान में एक महिला की हत्या कर दी गई है. वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर रखा है. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पड़कर थाने ले आई. जांच पड़ताल में मृतका की पहचान अनिता बिन्द,उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. 


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार बिन्द (27), निवासी जंगी रोड, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करने की बात कही है. उसके अनुसार, पिछले दो-तीन वर्षों से उसका अनिता के साथ प्रेम संबंध था. वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन अनिता ने शादी से इनकार कर दिया और किसी अन्य युवक से विवाह करने की बात कही. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. 


आरोपी ने गुस्से में आकर अनिता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू, पांच मोबाइल फोन, एक काली टी-शर्ट और खून लगे कपड़े बरामद किए हैं. 


सोनुवा प्रखंड में महिला एवं बाल कल्याण विभाग में महिला पर्यवेक्षिका के पद पर कार्यरत अनीता बिंद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश से उनकी मां मीरा बिंद और छोटे भाई आदर्श बिंद चक्रधरपुर पहुंचे. मृतका के भाई आदर्श बिंद ने चक्रधरपुर थाना में अनिल बिंद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.


आदर्श बिंद ने बताया कि उनके पिता काशी प्रसाद पिछले एक महीने से बीमार हैं और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. मां की तबीयत भी ठीक नहीं है. ऐसे समय में अनीता की हत्या से पूरा परिवार गहरे सदमे में है. उन्होंने बताया कि अनिल बिंद को उनका परिवार नहीं जानता था. कुछ माह पहले ही अनीता की नौकरी लगी थी और परिवार को उनसे काफी उम्मीदें थीं. 


उन्होंने बताया कि उनके पिता काशी प्रसाद ओबरा नगर पंचायत में प्लंबर मिस्त्री का काम करते हैं. सीमित आमदनी के बावजूद उन्होंने मेहनत कर अनीता को पढ़ाया था. अनीता चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी. सबसे बड़े भाई शामजी बिंद, उसके बाद अनीता, फिर आदर्श बिंद और सबसे छोटी बहन रीता कुमारी हैं. 


मृतका अनीता के परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में अनीता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा. परिजन एंबुलेंस से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही