Search

 
 
 

Chaibasa News: बंदगांव में LRDC अनिल कुमार सिंह ने 6 टीबी मरीजों को लिया गोद

Chakradharpur: छह टीबी मरीजों को पोषण किट भी उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम में टीबी के उपचार में नियमित दवा के साथ पर्याप्त पोषण पर जोर दिया गया. मरीजों को समय पर दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने और चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई.
 
6 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट

Shambhu Kumar

Chakradharpur: टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को बंदगांव प्रखंड के कराईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यशाला का आयोजन किया गया. जहां, चक्रधरपुर के अनुमंडल भूमि सुधार उपसमाहर्ता (एलआरडीसी) अनिल कुमार सिंह ने छह टीबी मरीजों को गोद लिया. उन्होंने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए नियमित रूप से दवा लेने और पौष्टिक आहार का सेवन करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

 

इसे भी पढ़ें:


गोद लिए गए छह टीबी मरीजों को पोषण किट भी उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम में टीबी के उपचार में नियमित दवा के साथ पर्याप्त पोषण पर जोर दिया गया. मरीजों को समय पर दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने और चिकित्सकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई.


साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी अधिकारियों एवं आम लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने और उनके उपचार एवं पोषण में सहयोग करने की अपील की गई. स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से टीबी मरीजों को आवश्यक पोषण एवं सहयोग उपलब्ध कराकर जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल करना है. कार्यक्रम में एसटीएस गोवर्धन पिंगुआ, एमपीडब्ल्यू नितेश कुमार मंडल, भीम पुरी, ऋतिक बोदरा और सुखलाल बोदरा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही