Search

 
 
 

Chaibasa News: किरीबुरू में बड़ा हादसा टला, गहरी नाली में गिरी स्कॉर्पियो, सभी सवार सुरक्षित

पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरू में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. सिविल ऑफिस के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गहरी नाली में जा गिरी. दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए.
 

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरू में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. सिविल ऑफिस के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गहरी नाली में जा गिरी. दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.


बताया जाता है कि स्कॉर्पियो आरसी चर्च की ओर से सिविल ऑफिस होते हुए जीईएल चर्च रोड की तरफ जा रही थी. सिविल ऑफिस के समीप स्थित मोड़ पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. देखते ही देखते स्कॉर्पियो सड़क से नीचे उतरकर गहरी नाली में जा गिरी. हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की.

 

इसे भी पढ़ें:


सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग काफी संख्या में मौके पर पहुंचे. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, स्कॉर्पियो को काफी नुकसान पहुंचा है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि वाहन की रफ्तार अधिक होती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था.


वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सिविल ऑफिस के पास का यह मोड़ लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है. यहां पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा बैरिकेड लगाने के साथ सड़क सुरक्षा के अन्य आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही