Search

 
 
 

Chaibasa News :  आपसी विवाद में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फंटूस लागुरी के रूप में हुई है, जो जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के छोटा महुलडीहा गांव का निवासी है. मामले की जानकारी जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ने प्रेस वार्ता में दी.

 

नाला के पास मिला था शव

जानकारी के अनुसार, 15 जून को काटेपाड़ा गांव के ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को सूचना दी कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेव लंगर नाला के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध आ रही है.

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की. देर शाम मृतक की पहचान मुकेश बारजो (20 वर्षीय, छोटा महुलडीहा निवासी) के रूप में हुई. 

 

फंटूस लागुरी के साथ चल रहा था आपसी विवाद

जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही फंटूस लागुरी के साथ आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था.उस दौरान आरोपी ने मुकेश बारजो को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

 

मृतक की परिजन बुधनी गोप बारजो के लिखित आवेदन के आधार पर 16 जून 2026 को जगन्नाथपुर थाना में फंटूस लागुरी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. तकनीकी शाखा की सहायता से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फंटूस लागुरी को गिरफ्तार कर लिया.

 

पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.  छापेमारी दल में एसडीपीओ रफाएल मुर्मु, पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा की टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही