Search

 
 
 

Chaibasa News : तालाब में नहाने गए मानकी की डूबने से मौत

चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव में तालाब में डूबने गांव के मानकी किंग पूर्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि मानकी किंग पूर्ति अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गये थे. पैर फिसलने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में चले गये और डूब गए.
 

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव में तालाब में डूबने गांव के मानकी किंग पूर्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि मानकी किंग पूर्ति अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गये थे. पैर फिसलने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में चले गये और डूब गए.


यह देख तालाब के दूसरे छोर पर नहा रहे ग्रामीण दौड़े और मानकी को बचाने की कोशिश की. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मानकी किंग पूर्ति के परिजनों को दी. इसके बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही