Shambhu Kumar
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग बच्चियों के पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर चिड़िया थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में संलिप्त दो नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है.
इसे भी पढ़ें:
21 सितंबर को राजवती मरांडी ने मनोहरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. परिजनों के अनुसार, 17 सितंबर की शाम करीब सात बजे तीनों बच्चियां मुन्ना बेसरा के घर जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटीं. परिजनों और ग्रामीणों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला.
इसके बाद 21 सितंबर को पुलिस से शिकायत की गई. शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 सितंबर को चिड़िया थाना क्षेत्र से तीनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया. पुलिस ने मामले में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में लिया है.
मामले का खुलासा करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेविड ए. डोडराय ने बुधवार को बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद बच्चियों से आवश्यक जानकारी ली जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

