Shambhu Kumar
Chaibasa News: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने तीज व्रत रखकर पूजा अर्चना की. सोमवार शाम व्रतधारी महिलाएं मंदिरों में शिव-पार्वती की पूजा अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी. चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर, पुरानी रांची रोड स्थित तुलसी मंदिर, टाउन काली मंदिर,प्रखंड कार्यालय समीप स्थित दुर्गा मंदिर, सोनुवा बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुहागिन महिलाएं तीज की पूजा अर्चना के लिए पहुंची.
इसे भी पढ़ें:
चक्रधरपुर के बाटा रोड रोड स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी अनंत पाठक ने कहा की तीज पर निर्जला व्रत और भगवान शिव और माता पार्वती की विधि पूर्वक पूजा करने का विधान है. इस दिन व्रत के साथ-साथ शाम को व्रत की कथा सुनी जाती है. माता पार्वती का व्रत पूजन करने से धन, विवाह संतानादि भौतिक सुखों में वृद्धि होती है.
कई महिलाओं ने अपने घरों में भी तीज की पूजा अर्चना की. इसे लेकर सुहागिन महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा के लिए इकट्ठा हुई. इस दौरान महिलाओं ने तीज की पारंपरिक गीत भी गए. इस अवसर पर घरों में गुजिया, ठेकुवा समेत अन्य पकवान भी बनाए गए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

