Search

 
 
 

Chaibasa News: बड़ाजामदा में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक, सफाई समिति गठन का निर्णय

पश्चिमी सिंहभूम जिला के बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में बढ़ती गंदगी और साफ-सफाई की समस्या के समाधान के लिए रविवार को बड़ाजामदा में दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों की बैठक हुई. बैठक में बाजार की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में बढ़ती गंदगी और साफ-सफाई की समस्या के समाधान के लिए रविवार को बड़ाजामदा में दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों की बैठक हुई. बैठक में बाजार की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.

Uploaded Image

समिति के माध्यम से सफाई व्यवस्था संचालित होगी तथा इसके लिए दुकानदारों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आवश्यक राशि एकत्र की जाएगी. इससे पहले शनिवार को बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पूर्व मुखिया राजा तिर्की एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अशोक दास को थाना बुलाकर स्वच्छता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की थी. इसके बाद रविवार को आयोजित बैठक में पूर्व उपमुखिया गोबरधन चौरसिया सहित बड़ी संख्या में दुकानदार और स्थानीय नागरिक शामिल हुए.

 

इसे भी पढ़ें:

 


बैठक के दौरान थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव, राजा तिर्की, अशोक दास और गोबरधन चौरसिया ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न स्थानों पर फैले कचरे और गंदगी का निरीक्षण किया. उन्होंने दुकानदारों एवं आम लोगों से सार्वजनिक स्थालों पर कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की.


थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने कहा कि स्वच्छ बाजार के लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है और पुलिस प्रशासन इस अभियान में हरसंभव सहयोग करेगा. बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए बड़ाजामदा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही