Shambhu Kumar
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की नकटी पंचायत में सोमवार को ओत गुरु कोल लको बोदरा समिति की बैठक मुखिया मिथुन गागराई की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक के दौरान आगामी परीक्षा, रक्तदान शिविर तथा नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गगराई द्वारा साड़ी-धोती वितरण सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

ओत गुरु कोल लको बोदरा समिति की बैठक
सदस्यों ने समाज के विकास, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने पर भी अपने विचार रखे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष ओत गुरु कोल लको बोदरा समिति का मुख्य कार्यक्रम 19 सितंबर को धूमधाम एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी समिति के सदस्यों के बीच बांटी गईं.
इसे भी पढ़ें:
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment