Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: अधेड़ ने सर्दी खांसी की दवा समझकर पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की डिलियामरचा में कीटनाशक दवा पीने से इलाज के दौरान 50 वर्षीय पांडू पूर्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि पांडू पूर्ति अपने घर में कीटनाशक दवा को सर्दी खांसी की दवा समझकर पी लिया. दवा पीने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई. आनन-फानन में परिजनों ने पांडू पूर्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.


चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती पीड़ित की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. मामले की सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. पांडू की मौत से परिवार में मातम है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही