Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Simdega News: बानो के बरडांड जंगल से मिली युवती के शव का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पहुंचा जेल

Simdega: बानो थाना क्षेत्र के कुरूचडेगा स्थित बरडांड जंगल में मिले युवती के शव मामला का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार 10 जून को सूचना मिली थी कि बरडांड जंगल में एक गड्ढे में युवती का शव छिपाकर रखा गया है. 


सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई. दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने बानो थाना क्षेत्र के गोसाईटोली, बिरता निवासी बासुदेव महतो (22 वर्ष) को हिरासत में लिया. 


पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 7 जून की रात उसने युवती को लिफ्ट देने के बहाने जंगल की ओर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गड्ढे में छिपा दिया.

 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का टूटा हुआ मोबाइल, आरोपी का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक, , लोहे का छोलनी तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही