Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: नशे के खिलाफ जागरूकता रथ को उपायुक्त ने किया रवाना, लोगों को दिलाई शपथ

Ramgarh: रामगढ़ जिल में नशे के खिलाफ जागरूकता और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया किया. इस जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाई. इससे पहले कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई. 


महिला एवं बाल विकास विभाग तथा JSLPS रामगढ़ के संयुक्त प्रयास से संचालित यह अभियान रामगढ़ (झारखंड) में नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों, सामुदायिक संगठनों और नागरिकों ने नशामुक्त रामगढ़ के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया.


यह रथ रामगढ़ (झारखंड) जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों एवं रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करेगा. अभियान के दौरान जिले की सभी पंचायतों और गांवों में रैलियां, समूह बैठकें, ग्राम सभाएं, जनसंवाद, शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी. 


कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS रीता सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही