Search

 
 
 

Chaibasa News: मोबाइल के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज नाबालिग की मौत

Chaibasa News: मृतक की पहचान हेजरी हाटिंग कच्ची हाता निवासी 15 वर्षीय हर्ष तोपनो के रूप में हुई है. बताया गया कि हर्ष ने अपनी मां से नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे मांगे थे. मां ने पैसे देने में असमर्थता जताते हुए उसे पैसे देने से मना कर दिया था. इसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया. रात में परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी.
 
मौके पर पहुंची पुलिस

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला की मनोहरपुर प्रखंड की चिड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़िया गांव के हेजरी हाटिंग कच्ची हाता में गुरुवार की रात एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोर की मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, वह मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था. पैसे नहीं मिलने को लेकर वह नाराज था. शुक्रवार की सुबह गांव में मातम पसर गया.

 

इसे भी पढ़ें:


मृतक की पहचान हेजरी हाटिंग कच्ची हाता निवासी 15 वर्षीय हर्ष तोपनो के रूप में हुई है. बताया गया कि हर्ष ने अपनी मां से नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे मांगे थे. मां ने पैसे देने में असमर्थता जताते हुए उसे पैसे देने से मना कर दिया था. इसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया. रात में परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी.

सुबह कमरे में मिला शव

शुक्रवार की सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो हर्ष को मृत अवस्था में पाया गया. इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. इसके बाद चिड़िया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर चिड़िया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों तथा आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है.घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, नाबालिग की मौत से गांव में शोक का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही