Search

 
 
 

Chaibasa News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Chaibasa News: आवेदन के आधार पर महिला थाना किरीबुरु में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किरीबुरु के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.
 
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी अरेस्ट

 

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों ने 30 अगस्त को महिला थाना किरीबुरु (कैंप-नोवामुंडी) में FIR दर्ज कराया था.

 

इसे भी पढ़ें:


आवेदन के आधार पर महिला थाना किरीबुरु में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किरीबुरु के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. 


टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 27 वर्षीय मोहम्मद सफीक उर्फ मोहम्मद राजा को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यापुर थाना क्षेत्र के एच रोड का निवासी बताया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही