Search

 
 
 

Chaibasa News: आनंदपुर में विधायक जगत माझी ने छात्र-छात्राओं के बीच बांटी साइकिल

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'उन्नति का पहिया' के तहत मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, राजआनंदपुर में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'उन्नति का पहिया' के तहत मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, राजआनंदपुर में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहले चरण के तहत विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई. 


मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है. आज के विद्यार्थी ही भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनेंगे. इसलिए हर छात्र-छात्रा को पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. नि:शुल्क शिक्षा, मध्याह्न भोजन, पोशाक, छात्रवृत्ति तथा साइकिल जैसी योजनाएं इसी सोच का परिणाम हैं. 


पहले चरण में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बान्दुनासा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोयराबेड़ा, पीएमश्री हंसाबेड़ा, राजकीयकृत उच्च विद्यालय राजआनंदपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेड़ाइचिंडा, राजकीय बुनियादी उच्च विद्यालय रोबोकेरा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिरुमाठा के विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई. शेष पात्र विद्यार्थियों को भी चरणबद्ध तरीके से साइकिल वितरित की जाएगी. 


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने विधायक के समक्ष साइकिल स्टैंड, पेयजल एवं शौचालय की समस्याएं भी रखीं. इस पर विधायक जगत माझी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया.


इस अवसर पर एलआरडीसी अनिल कुमार, बीडीओ अशोक कुमार, प्रखंड प्रमुख दिलबर खाखा, जिला परिषद सदस्य विजय भेंगरा, बीपीओ अनिल उरांव, बीआरपी एसएन मोहंती, शिक्षक राजकिशोर महतो, शिवशंकर यादव, अरविंद मोहंती, विनोद हेम्ब्रोम, झामुमो नेता अजय कच्छप, संजीव गंताइत, राजू सिंह, आशीष गंताइत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही