Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News : चक्रधरपुर से मां व उसके तीन बच्चे 10 दिनों से लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित कोटुवां गांव से एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. 10 दिनों बाद भी उनकी कोई खोज खबर नहीं होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है.
Advertisement
Advertisement
अनिल प्रधान की पत्नी व बच्चों की तस्वीर

Shambhu Kumar

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित कोटुवां गांव से एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. 10 दिनों बाद भी उनकी कोई खोज खबर नहीं होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. 

 

महिला के पति अनिल प्रधान ने चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत देकर पत्नी और बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. 

 

Uploaded Image

लापता पत्नी व बच्चों के बारे में जानकारी देते अनिल प्रधान

 

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, 11 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे फुलना देवी (35 वर्षीय) अपने मायके लाउजोडा गोपीनाथपुर जाने की बात कहकर घर से निकलीं. उनके साथ तीनों बच्चे सुमन प्रधान ((14 वर्षीय), दीपिका प्रधान (8 वर्षीय) और पियुष प्रधान (5 वर्षीय) भी गए. 

 

काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर अनिल प्रधान ने अपने ससुराल में संपर्क किया, तो उन्हें पता चला कि फुलना देवी और बच्चे वहां पहुंचे ही नहीं. इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.

 

लगातार खोजबीन के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो अनिल प्रधान ने चक्रधरपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और लापता महिला व बच्चों की तलाश जारी है.

 

इधर संबंध में अनिल प्रधान ने मंगलवार को बताया कि सभी परिचितों के यहां खोजबीन की. लेकिन पत्नी और उनके तीनों बच्चों का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है. उन्होंने पुलिस ने चारों की सकुशल बरामदगी की मांग की है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही