Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में चला नगर निगम का बुलडोजर, कई दुकानें ध्वस्त

राजधानी में लगातार जाम मुक्त सड़क बनाने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत हरमू चौक पर नगर निगम की टीम के द्वारा सड़क किनारे लगाए गए दुकानों को हटाया गया. लगभग 20 से ज्यादा दुकानों को बुलडोजर की मदद से तोड़ा गया, स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इसका जमकर विरोध किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी में लगातार जाम मुक्त सड़क बनाने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत हरमू चौक पर नगर निगम की टीम के द्वारा सड़क किनारे लगाए गए दुकानों को हटाया गया. लगभग 20 से ज्यादा दुकानों को बुलडोजर की मदद से तोड़ा गया, स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इसका जमकर विरोध किया. 

 

Uploaded Image

 

दुकानदारों का कहना है कि वो लगभग 10 साल से दुकान लगा रहे हैं और अगर अब निगम इसे हटाती है, तो सभी कहां जायेंग, वह दुकान ही उनकी रोजी रोटी है, सरकार को इसपर ध्यान देने की जरूरत है. रातु रोड से अरगोड़ा और बिरसा चौक तक लगातार वीआइपी मूवमेंट होता है और अगर दुकानें सड़क पर लगेंगी तो उससे आने और जाने वाले लोगों को काफी समस्या होती है.

 

बता दें कि नगर निगम की टीम लगातार राजधानी में हर चौक चौराहे को जाम मुक्त करने के लिए अभियान चला रही है और इसके तहत लगभग सभी सड़क के किनारे लगा रहे दुकानदारों को सूचना भी दे दी गई है, जो अभी भी दुकान लगा रहे हैं, उनसे नोटिस देकर जल्द से जल्द दुकान को हटाने को कहा गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही