Search

 
 
 

Chaibasa News : गुवा गोलीकांड के शहीदों को सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

Chaibasa News : इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी व मनोहरपुर विधायक के जगत माझी ने शहीद वेदी पर विधिवत नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सांसद जोबा माझी ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके संघर्ष और कुर्बानी के उद्देश्य को याद करना भी जरूरी है.
 
गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों सांसद ने दी श्रद्धांजलि
  • शहीदों के संघर्ष और कुर्बानी के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Shambhu Kumar

 
Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष की भांति मंगलवार को सारंडा के सलाई व गोइलकेरा के डेरवां चौक स्थित शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.

 

 

इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी व मनोहरपुर विधायक के जगत माझी ने शहीद वेदी पर विधिवत नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सांसद जोबा माझी ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके संघर्ष और कुर्बानी के उद्देश्य को याद करना भी जरूरी है. 

 

उन्होंने कहा कि जिन हक और अधिकारों के लिए हमारे लोगों ने आंदोलन किया और अपनी कुर्बानी दी, उस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा. सांसद ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने समाज के सभी समुदायों से आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर ही अपने अधिकारों और क्षेत्र के हितों की रक्षा की जा सकती है. 

 

वहीं विधायक जगत माझी ने कहा जल, जंगल और जमीन से हमारा अस्तित्व है, इसकी रक्षा करना हमारा धर्म है. यहां निवास करने वाले लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना और जल, जंगल, जमीन पर अधिकार दिलाना है. 

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, संजीव गंताइत, राजू सिंह, विक्रम सिंह, किशोर कुमार खलखो, चंचल रवानी, सुखराम सांडिल, बामिया माझी, मोहम्मद तबारक, सुखमती कोड़ा, जानकी हेम्ब्रम, निखिल साह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही