Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: लोकसभा में सांसद जोबा माझी ने मनोहरपुर लौह खदान का मुद्दा उठाया

सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को लोकसभा में पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सेल की मनोहरपुर लौह अयस्क खदान चिरिया के पूर्ण संचालन का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि खदान के अंतर्गत धोबिल, मेकलोलेन, अजीताबुरु और सुकरी-लुटूरूबुरु जैसे क्षेत्रों में विशाल लौह अयस्क भंडार होने के बावजूद अधिकांश पट्टों में कानूनी एवं वन विभाग से स्वीकृतियों के अभाव में खनन शुरू नहीं हो सका है.
Advertisement
Advertisement

Shambhu Kumar

Chaibasa: सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को लोकसभा में पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सेल की मनोहरपुर लौह अयस्क खदान चिरिया के पूर्ण संचालन का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि खदान के अंतर्गत धोबिल, मेकलोलेन, अजीताबुरु और सुकरी-लुटूरूबुरु जैसे क्षेत्रों में विशाल लौह अयस्क भंडार होने के बावजूद अधिकांश पट्टों में कानूनी एवं वन विभाग से स्वीकृतियों के अभाव में खनन शुरू नहीं हो सका है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

सांसद ने कहा कि खदान का पूर्ण संचालन होने से देश में लौह अयस्क उत्पादन बढ़ेगा, इस्पात उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, आयात पर निर्भरता कम होगी, स्थानीय एवं जनजातीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

 

उन्होंने केंद्र सरकार से मैनेजमेंट प्लान फॉर सस्टेनेबल माइनिंग (एमपीएसएम) की शीघ्र समीक्षा, लंबित वन एवं वैधानिक स्वीकृतियों का त्वरित निपटारा, वर्ष 1980 से पूर्व टूटे हुए क्षेत्रों में वैज्ञानिक खनन की अनुमति तथा अंतर-मंत्रालयी समिति बनाकर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने की मांग की, ताकि मनोहरपुर लौह अयस्क खदान के सभी पट्टों का जल्द पूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही