Search

 
 
 

JPSC अनियमितता मामला : सरकार से वार्ता के लिए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की घोषणा

जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सरकार से बात करने के लिए छात्रों ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधमंडल बनाया है. छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में ...  नाम शामिल हैं. छात्रों ने गुरुवार की सुबह 11 बजे मीडिया को यह जानकारी दी.
 

Ranchi :  जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सरकार से बात करने के लिए छात्रों के प्रतिनिधमंडल की घोषणा कर दी गई है. प्रतिनिधमंडल में आठ छात्रों को शामिल किया गया है. इसके अलावा दो पत्रकार प्रतिनिधि और एक कानूनविद (अभिभावक के रूप में) भी अभिभावक एवं मार्गदर्शक के रूप में प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे.

 

वार्ता के दौरान केवल छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सभी विषयों, तथ्यों और मांगों को रखेगा. पत्रकार और कानूनविद किसी भी प्रकार की बातचीत, बयान या तथ्य प्रस्तुत नहीं करेंगे. मीडिया से जुड़े सभी अभिभावक अंदर प्रवेश करते समय कोई भी माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस या साउंड सिस्टम लेकर अंदर प्रवेश नहीं करेंगे. 

 

छात्र प्रतिनिधि

1. रविन्द्र पासवान


2. पीयूष कुमार सिंह


3. रविन्द्र कुमार रवि


4. राजेश प्रसाद


5. नीतू कुजूर


6. कार्तिक सोरेन


7. अंकित कुमार


8. शालू सिंह

 

पत्रकार प्रतिनिधि (अभिभावक के रूप में)

1. शंभूनाथ चौधरी


2. विकास वर्मा

 

कानूनविद (अभिभावक के रूप में)

1. अजीत कुमार

 

उल्लेखनीय है कि बुधवार को सरकार की तरफ से रांची एसडीओ व एडीएम छात्रों से बात करने धरनास्थल पर पहुंचे थे. छात्रों ने उनसे बात की, जिसके बाद उन्हें सीएम से बात कराने का न्यौता दिया गया. लेकिन छात्रों ने सीएम हाउस जाने से इनकार कर दिया. इसके बाद सरकार ने वार्ता के लिए चार मंत्रियों की कमेटी की घोषणा की. आज छात्रों ने भी वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल की घोषणा कर दी है. 

 

इस बीच आज से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले ही विपक्षी दल भाजपा और जदयू ने विधानसभा के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर यह संकेत दे दिया है कि सत्र के दौरान पहले छात्रों के हितों की बात होगी. सत्ता और विपक्ष दोनों ने सत्र के दौरान अपने-अपने तरीके से बात करने की तैयारी कर ली है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही