Search

 
 
 

Chaibasa News: नप अध्यक्ष व DRM ने विकास योजनाओं को लेकर किया स्थल निरीक्षण

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा रेलवे क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार को रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा रेलवे क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार को रेल मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया.

Uploaded Image
इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा एवं संबंधित वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे. निरीक्षण के क्रम में रेलवे क्षेत्र में जलजमाव की समस्या वाले स्थानों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने विभिन्न ड्रेनों, सड़कों एवं नालियों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक विकास कार्यों के लिए रेलवे की ओर से एनओसी उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की. 

 

इसे भी पढ़ें:


नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने बताया कि रेलवे एवं गैर-रेलवे क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनके क्रियान्वयन के लिए रेलवे की स्वीकृति आवश्यक है. इसी उद्देश्य से डीआरएम के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया और योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई.


उन्होंने कहा कि निरीक्षण काफी सकारात्मक और सार्थक रहा. उम्मीद है कि आवश्यक कार्यों के लिए एनओसी मिलने के बाद नगर परिषद की विकास योजनाओं को तेजी से अमल में लाया जा सकेगा. इन योजनाओं के पूरा होने से वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या का समाधान होगा, साथ ही सड़क एवं नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा. मौके पर नगर पर्षद और रेलवे के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही