Search

 
 
 

Chaibasa News : गुवा से लापता तीन किशोरों का 5 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन चिंतिंत

पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरा गांव से तीन बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है. इनमें 13 वर्षीय दर्शना चांपिया भी शामिल है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है.
 

Amit Kumar

 

Nowamundi :  पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरा गांव से लापता तीन किशोरों का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. तीन बच्चों के लापता होने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है.

 

Uploaded Image

 

 

बताया जाता है कि ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चांपिया का पुत्र दर्शना चांपिया 15 मई की दोपहर गुवासाई स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटा था. घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला. देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों की चिंता बढ़ गई.

 

परिवार वालों ने पहले आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की. लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला. बाद में गुवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. बताया जा रहा है कि दर्शना के साथ खेलने गए उसके दोनों दोस्त भी उसी दिन से लापता हैं.

 

तीनों बच्चों के एक साथ गायब होने की घटना से ग्रामीणों में भय और बेचैनी बढ़ गई है. परिजन लगातार बच्चों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं. इधर सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चला रही है और लोगों से भी सहयोग की अपील की है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों को जल्द से जल्द खोज निकालने की मांग की है, ताकि परिजनों को राहत मिल सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही