Search

 
 
 

Chaibasa News: टेबो पंचायत को कराईकेला में शामिल करने का विरोध, ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की टेबो पंचायत को प्रस्तावित कराईकेला प्रखंड में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है. इसे लेकर सोमवार को पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंपकर टेबो पंचायत को यथावत बंदगांव प्रखंड के अधीन ही बनाए रखने की मांग की.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की टेबो पंचायत को प्रस्तावित कराईकेला प्रखंड में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है. इसे लेकर सोमवार को पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम सांसद जोबा माझी को ज्ञापन सौंपकर टेबो पंचायत को यथावत बंदगांव प्रखंड के अधीन ही बनाए रखने की मांग की.

Uploaded Image

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत का प्रशासनिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव वर्षों से बंदगांव प्रखंड के साथ रहा है, इसलिए इसे नए प्रखंड में शामिल करना क्षेत्रहित में नहीं होगा. ग्रामीण जोहन पूर्ति, रंजीत बोदरा, लेमसा मुंडा एवं सोमा बोदरा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि कराईकेला को नया प्रखंड बनाए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

हालांकि, टेबो पंचायत को उसके अधीन किए जाने से स्थानीय लोगों को अनेक व्यावहारिक और प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. वहीं टेबो पंचायत की मानकी-मुंडा व्यवस्था, सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्य तथा अधिकांश जनसुविधाएं लंबे समय से बंदगांव प्रखंड के माध्यम से संचालित होती रही हैं.

 

पंचायत के लोगों का आवागमन, सामाजिक संबंध और प्रशासनिक संपर्क भी बंदगांव से ही जुड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि पंचायत को कराईकेला प्रखंड में शामिल किया गया तो आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी दस्तावेजों में संशोधन कराना पड़ेगा. इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूरदराज के ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी और आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा.

 

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद जोबा माझी से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे को राज्य सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाते हुए टेबो पंचायत को बंदगांव प्रखंड में ही बनाए रखने की मांग की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही