Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

chaibasa News : कोल्हान यूनिवर्सिटी  में UG -PG नामांकन के लिए 15 हजार से अधिक आवेदन

Chaibasa (Sukesh kumar): कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा चांसलर पोर्टल के माध्यम से शुरू की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अब तक कुल 15,000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 14,948 और स्नातकोत्तर (यूजी) सत्र के लिए 68 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.

 

 

पीजी नामांकन की प्रक्रिया तेज, 11 जुलाई तक मौका


विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बीते 24 जून से सुचारू रूप से जारी है. जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय को चुनना चाहते हैं, वे आगामी 11 जुलाई 2026 तक चांसलर पोर्टल के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए छात्र समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें. 

 

जुलाई में जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, अगस्त से कक्षाएं


नामांकन समिति द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार, प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद 15 जुलाई 2026 को प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा. इसके बाद चयनित विद्यार्थियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 24 जुलाई 2026 तक चलेगी. सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने के बाद नए सत्र की नियमित कक्षाएं 10 अगस्त 2026 से शुरू कर दी जाएंगी. 

 

विश्वविद्यालय प्रशासन की अपील


विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम समय में सर्वर डाउन या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें. योग्य छात्र चांसलर पोर्टल पर जाकर अपने पसंदीदा कॉलेज और विषय का चयन सावधानीपूर्वक करें.इस बार विभिन्न वोकेशनल और ट्रेडिशनल कोर्सों में सीटों के मुकाबले कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही