Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पंचायती राज विभाग में पेसा राज्य समन्वयक के पद पर 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

झारखंड सरकार के पंचायती राज निदेशालय ने पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत 'पेसा राज्य समन्वयक' के एक रिक्त पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आगामी 3 जुलाई तक इसके लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए आवेदक की आयु 40 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड सरकार के पंचायती राज निदेशालय ने पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत 'पेसा राज्य समन्वयक' के एक रिक्त पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आगामी 3 जुलाई तक इसके लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए आवेदक की आयु 40 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

 

शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार के पास ग्रामीण विकास, जनसंचार, लोक प्रशासन या प्रबंधन में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी अनिवार्य है. इसके साथ ही सामाजिक व ग्रामीण विकास, स्थानीय स्वशासन और जनजातीय मामलों के क्षेत्र में न्यूनतम 15 वर्ष का व्यावसायिक अनुभव आवश्यक है. चयनित उम्मीदवार की तैनाती केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल (रांची) में एक वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है.

 

इच्छुक आवेदकों को वेबसाइट से निर्धारित प्रारूप डाउनलोड कर उसे पूरी तरह भरना होगा. भरे हुए आवेदन की हार्ड कॉपी को सभी जरूरी स्व-सत्यापित दस्तावेजों के साथ 'अवर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज प्रभाग), द्वितीय तल, एफएफपी बिल्डिंग, धुर्वा, रांची, झारखंड' के कार्यालय में जमा करना होगा और इसकी सॉफ्ट कॉपी ईमेल पर भेजनी होगी. अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही