Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: सदर अस्पताल चाईबासा के ब्लड बैंक में मरीज के परिजन से लूट, आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने चाईबासा के सदर अस्पताल में रक्त उपलब्ध कराने के नाम लूट करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया है. मरीज के परिजन से आरोपी ब्लड बैंक में रुपया छीनकर भाग गया था. लेकिन, उसकी सूझबुझ से आरोपी दूसरे दिन पकड़ा गया.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने चाईबासा के सदर अस्पताल में रक्त उपलब्ध कराने के नाम लूट करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया है. मरीज के परिजन से आरोपी ब्लड बैंक में रुपया छीनकर भाग गया था. लेकिन, उसकी सूझबुझ से आरोपी दूसरे दिन पकड़ा गया.  

Uploaded Image

चाईबासा ब्लड बैंक में परिजन से लूट का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, सोनुआ थाना क्षेत्र के देववीर गांव निवासी बुरराम गोप अपनी पत्नी ललिता गोप के इलाज के लिए 25 जुलाई को सदर अस्पताल चाईबासा आए थे. चिकित्सक के निर्देश पर वे रक्त की व्यवस्था के लिए ब्लड बैंक पहुंचे, लेकिन वहां रक्त उपलब्ध नहीं था. इसी दौरान अस्पताल परिसर के बाहर एक युवक ने स्वयं को मददगार बताते हुए रक्त उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. 

 

इसे भी पढ़ें:


जैसे ही बुरराम गोप ने जेब से पैसे निकाले, युवक उनके हाथ से 4700 रुपये छीनकर फरार हो गया. अगले दिन 26 जुलाई को पीड़ित पुनः ब्लड बैंक पहुंचे. वहां उन्होंने उसी युवक को पहचान लिया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया.


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय सोलंकी (27 वर्ष), पिता महेंद्र सोलंकी, निवासी गुडसाई, थाना मुफस्सिल, जिला पश्चिमी सिंहभूम (वर्तमान में सेमसन देवगम के मकान में किरायेदार) बताया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अस्पताल या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी अजनबी के झांसे में न आएं तथा किसी भी आपराधिक सूचना की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना में दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही